
-गणतंत्र दिवस पर पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर के मुख्य आयोजन में राज्यपाल के हाथों प्रदान किया जायेगा।
कांकेर(सशक्त हस्ताक्षर)। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर जिला मुख्यालय कांकेर में पदस्थ प्रधान आरक्षक वेद मंडावी का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिये किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रायपुर स्थिति पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल माननीय विश्वभूषण हरिचंदन के हाथों प्रदान किया जायेगा। खबर है कि प्रदेश के 11 पुलिस कर्मियों का इस पुरस्कार के लिए चयन किया है।
12 फरवरी 1973 को कांकेर जिले के अरौद में जन्म वेद मंडावी वो कर्तव्यनिष्ठ कर्मी है,जिन्होंने अपनी 30 साल की सेवा अवधि में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
कांकेर से वेद मंडावी के चयन पर परिवार सहित उनके गृह ग्राम के मित्रजन मनोज जायसवाल,चिंता साहू,सरपंच सत्यवती मरकाम,सोहन साहू, घासी राम पटेल के साथ क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी,नरेंद्र यादव, राजेन्द्र सलाम,विजय मंडावी,राजेंद्र गौर सहित कई जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते कहा है कि उनके इस उपलब्धि से हमारा कांकेर जिला गौरवान्वित है। इस हेतु उन्हें अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


















