Newsbeat राज्य समीक्षात्मक आलेख

”चहूं दिशा एक्शन मुड में कांकेर पुलिस” श्री मनोज जायसवाल संपादक सशक्त हस्ताक्षर कांकेर(छ.ग.)

साहित्यकार परिचय
 श्री मनोज जायसवाल
पिता-श्री अभय राम जायसवाल
माता-स्व.श्रीमती वीणा जायसवाल
जीवन संगिनी– श्रीमती धनेश्वरी जायसवाल
सन्तति- पुत्र 1. डीकेश जायसवाल 2. फलक जायसवाल
जन्म-01 मई 1973 अरौद(कांकेर)
शिक्षा-बीएससी(बायो)एम.ए.(हिन्दी साहित्य)
कार्य- पत्रकारिता,  प्रधान संपादक सशक्त हस्ताक्षर। व्यवसाय एवं कृषि कार्य।
प्रकाशन-राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन पंखुड़ियां,यादों की शमां‚कलम की अभिलाषा‚ सतनाम संसार‚ कलम के कारनामे‚ इन्द्रधनुष‚अक्षरांजलि‚  साहित्य सुरभि‚ सृजन‚उजाला‚ कलम मेरे साथी (साझा काव्य संग्रह)  दैनिक समाचार पत्र अग्रदुत,नवभारत,छालीवुड की पत्रिका ग्लैमर में कला प्रतिनिधि के रूप में आलेखों का प्रकाशन, साहित्य कला संगीत जगत को समर्पित पोर्टल सशक्त हस्ताक्षर में नियमित आलेख का प्रकाशन। दूरदर्शन जगदलपूर केंद्र द्धारा डी़ डी़ छत्तीसगढ चैनल से 5 एवं 6 जनवरी 2024 को लाईव प्रसारण। राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन विश्वात्मा में  अंतर्राष्ट्रीय लेखिका तसलीमा नसरीन पर लेख संदर्भ अप्रतिम कार्य हेतु छत्तीसगढ कलमकार मंच द्वारा कलमकार साहित्य समता सम्मान–2024  दिनांक–16 जून 2024 को कानन पेंडारी पार्क बिलासपुर में।
पुरस्कार-सम्मान – छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगणों द्वारा सम्मान, महात्मा ज्योतिबा फुले सम्मान, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मान।कलमकार साहित्य साधना सम्मान 2022छत्तीसगढ़ कलमकार मंच, मस्तुरी बिलासपुर द्वारा प्रदत्त। छ.ग. डंडसेना कलार समाज द्वारा सम्मान। साहित्य सौरभ सम्मान–2023बिलासपुर संभाग के मुंगेली जिलान्तर्गत पावन अमरटापू धाम में 26 नवंबर संविधान दिवस अवसर पर। साझा काव्य संग्रह सतनाम संसार में काव्य प्रकाशन पुस्तक विमोचन के मौके पर कानन पेंडारी‚बिलासपुर में साहित्य शिखर सम्मान–2024 से सम्मानित। अखिल भारतीय पत्रकार कार्यशाला एवं कवि सम्मेलन2024 सारंगढ के मंच पर प्रशस्ति पत्र  2024 से सम्मानित। 29 मार्च 2024 को छत्तीसगढ‚ कलमकार मंच बिलासपुर के वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में लगातार दूसरी बार महात्मा ज्योतिबा फुले साहित्य प्रचार सम्मान–2024 से सम्मान‚ कलमकार साहित्य अलंकरण–2024  से बिलासपुर में सम्मान। इन्द्रधनुष साहित्य सम्मान 2024‚ कानन पेंडारी बिलासपुर।
संप्रति-वरिष्ठ पत्रकार,जिलाध्यक्ष-अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति,इकाई–कांकेर (छ.ग.)
प्रधान संपादक
‘सशक्त हस्ताक्षर’,छत्तीसगढ
(साहित्य कला संगीत जगत को समर्पित)
प्रधान संपादक
‘सशक्त पथ संवाद’
कांकेर
सम्पर्क-राष्ट्रीय राजमार्ग 30 मेन रोड लखनपुरी(छ.ग.)
मो.9425593857/7693093857
ई मेल-jaiswal073@gmail.com
”चहूं दिशा एक्शन मुड में कांकेर पुलिस”
नये वर्ष के शुरूआत से कांकेर पुलिस चहूं दिशा ‘एक्शन मूड’ में नजर आ रही है। दूसरी बार यातायात पुलिस द्वारा ‘मॉडिफाईड’ कर्कश आवाज करने वाली मोटरसायकल के साईलेंसर को निकाल कर सडकों में बिछाकर उसके ऊपर बुलडोजर चला कर नष्ट किया गया। वाहन चालकों में इसे लेकर हडकंप मचा हुआ है। तो वहीं आम लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई लगातार चलनी चाहिए। पुलिस द्वारा दो बार इस प्रकार की कार्रवाई के उपरांत भी राजमार्ग 30 पर फर्राटेदार बुलेट वाहन  दिख रहा है। तत्संबंध में पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासनिक कसावट का नतीजा है कि  दर्ज मामलों पर तत्काल कार्रवाई हो रही है। विगत महीने जिले के आमाबेडा की घटना के बाद  जहां प्रदेश बंद रहा। पुलिस अधिकारियों  में  फेरबदल एवं पदस्थापना के बाद  पुलिस का मनोबल तेजी से बढा और आज स्थिति यह है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने चौबीस घंटे पुलिस  प्रशासनिक रूप से समन्वय के साथ  मुस्तैद नजर आ रही है।
फर्राटेदार,हाईस्पीड वाहन चलायी जाना और लोगों से अलग दिखने दिखाने की फिराक में कुछ लोगों द्वारा इस प्रकार अपने वाहन में यातायात के नियम विरूद्व परिचालन निश्चित ही उचित नहीं है। कई बार तो नाबालिक बच्चे वाहन चला रहे हैं, हाईस्पीड एवं मॉडिफाईड कर्कश साईलेंसर लगा कर पता नहीं अपने को अमीर समझते हैं,या कोई ”हीरो ”यह वे जाने। पर आम लोग अंदर ही अंदर इन्हें गाली ही दे रहे होते हैं।
यातायात पुलिस की कार्रवाई स्पीड बाईकर्स तथा गावों में कम उम्र के नाबालिग  ट्रेक्टर चालकों एवं हार्वेस्टर चालकों पर भी होनी चाहिए। निश्चित ही पुलिस का ध्यान इधर होगा। बहरहाल पुलिस अमूलचुल परिवर्तन या कहें ”बदलाव ”कांकेर थाने की साफ सफाई जो कि पिछले एक महीने से किया जा रहा है, कांकेर थाने का स्वरूप बदला बदला सा लगने लगा है। पेंडों की अनावश्यक डंगालियों,कचरे के ढेर सबकी सफाई कर दुरूस्त की जा रही है,जहां वाहनों की पार्किंग हो या पुराने वाहनों के रखरखाव के लिए काम आएगी,तो माननीय न्यायालय का यदि आदेश हो तो संभवतया कई वर्षों से जंग खाकर बर्बाद हो चुके वाहनों की नीलामी भी संभावना भी बनता है । तात्कालीन थाना प्रभारी के पदस्थ होने बाद यह पिछले कई वर्षों के बाद व्यवस्था दुरूस्त की जा रही है। सफाई व्यवस्था के बाद अब थाने के पीछे काफी जगह बन गया है‚जिसका उपयोग किया जायेगा।
चित्र—थाने के पीछे जहां गंदगी भरी पडी थी‚जो सफाई के बाद ऐसा दिखने लगा है।
कांकेर कोतवाली में नये थाना प्रभारी जितेंद्र साहू, नये पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा‚यातायात निरीक्षक दीपक साव के साथ डीएसपी,एएसपी अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई सक्रियता जिले में कानून व्यवस्था का बेहतर परिपालन होता दिखायी दे रहा है। आशा की जा सकती है,कि आगे सामाजिक बुराई जुआ,सट्टा पर भी कार्रवाई होती दिखायी देगी। कार्रवाई अवैध रूप से  बिक रहे शराब पर भी हो। 
 
चित्र—थाने का सामने काउंसलिंग रूम के बाजू में सफाई के बाद यह जगह भी पाकिंंग के काम आयेगा।
चारामा थानांतर्गत लखनपुरी जो कि एक प्रमुख केंद्रीय ग्राम है‚ साप्ताहिक बाजार‚ कांकेर जिले का औद्‍योगिक  क्षेत्र एवं अब मेडिकल कालेज  जैसी संस्थान है‚भविष्य में निश्चित रूप से  यहां चौकी की आवश्कता होगी जिसकी मांग भी की जाती रही है‚लेकिन लखनपुरी चारामा के मध्य लगातार हो रहे हादसे एवं  पूर्व में हुए हादसों एवं क्राईम को देखते  यहां चौकी जब खुले तब पर वर्तमान का तकाजा है कि यहां प्रतिरोज 02 पुलिस बल की तैनाती किया जाना  शांति व्यवस्था में अच्छा होगा। जिले में शांति व्यवस्था की दिशा में नये पुलिस अधीक्षक कप्तान के पदभार ग्रहण के बाद पुलिस का जो एक्शन वर्तमान में देखा जा रहा है‚कानून व्यवस्था की दिशा में  आगे भी इसी मुस्तैदी के साथ कार्रवाई की दरकार आम लोगों में है।आशा इसलिए भी कि  जिले के कप्तान एवं कांकेर कोतवाली के थाना प्रभारी जितेंद्र साहू आदर्श पुलिस अधिकारी के नाम जाने जाते हैं।
error: Content is protected !!