Newsbeat छतीसगढ़ की खबरें साहित्य कला जगत की खबरें

‘रश्मि विपिन को मिला छत्तीसगढ़ डायमण्ड पोयर्टी अवार्ड’

(मनोज जायसवाल)
कोण्डागांव‚बस्तर (सशक्त हस्ताक्षर ) “अन्तर्राष्ट्रीय महिला मंच” द्वारा महिला रचनाकारों के प्रोत्साहन हेतु संचालित “सम्मान योजना” के अन्तर्गत महत्वपूर्ण पुस्तक “छत्तीसगढ की प्रतिभाशाली हिन्दी कवयित्रियांँ” का विमोचन किया गया ।

इस महत्वपूर्ण पुस्तक में चयनित महिला रचनाकारों की रचनाएँ, सचित्र जीवन परिचय के साथ प्रकाशित की गई। रचनाओं के आधार पर “छत्तीसगढ गोल्डन पोयट्री अवार्ड” के लिए रश्मि विपिन अग्निहोत्री का चयन किया गया । मंच द्वारा यह अवार्ड पुस्तक के लोकार्पण के अवसर पर दिया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली से पहुंचे  राघवेंद्र ठाकुरने की जो की इस प्रतिष्ठित मंच के संयोजक व संस्थापक हैैं। इस विशेषांक में छत्तीसगढ़ की कवयित्रियों की रचनाओं को स्थान मिला है।

कोंडागांव की विख्यात कवयित्री 30 से अधिक साझा संग्रह तथा दो एकल काव्य काव्य  रश्मि और कभी हँसता कभी सुलगता बस्तर की लेखिका रश्मि विपिन को साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान प्रदान करने के लिए, उनके जीवन परिचय के आधार पर मंच द्वारा “छत्तीसगढ़ डायमण्ड पोयर्टी अवार्ड” प्रदान किया गया।इसी मंच से उन्हें 2018-19 में अटल गौरव सम्मान तथा 2022 में “महादेवी वर्मा कवयित्री सम्मान ” दिया गया था।

आपको यह महत्वपूर्ण सम्मान 24 सितम्बर (रविवार) 2023 को वृन्दावन हाल सिविल लाइन रायपुर में आयोजित होने वाले “छत्तीसगढ़ पोयर्टी अवार्ड सेरेमनी” में दिया गया।

रश्मि विपिन ने बताया है कि छत्तीसगढ़ डायमण्ड पोयर्टी अवार्ड अपने आप में एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी और गौरवशाली उपलब्धि है ।रश्मि विपिन अग्निहोत्री ( बाजपेयी)का जन्म बलौदाबाजार में 23 नवम्बर 1978 को हुआ। इन्होंने एम. ए. (हिन्दी साहित्य )और बी .एड .की शिक्षा प्राप्त की है। शिप्रा अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पदस्थ रश्मि केशकाल के प्रतिष्ठित संयुक्त परिवार में अपनी लगन और निष्ठा से जिम्मेदारियों का वहन करते हुए, साहित्य सृजन में लगी है। जल्दी ही इनका अगल तीसरा एकल काव्य संग्रह पाठकों को पढ़ने मिलेगा। इनकी रचनाओं का नियमित पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशन होता रहता है । प्राप्त सम्मान में …….राष्ट्रीय साहित्य सागर के मंच से “काव्य -सागर सम्मान” 2018 राजस्थान में, 2019 काव्य- सागर सम्मान ( वृंदावन) ,

2021 काव्य -शिखर सम्मान, साहित्य सरोवर सम्मान , साहित्य लहरी सम्मान उज्जैन में । 2018 महिला शिखर सम्मान (WBF) राजधानी के मंच से, वक्ता मंच द्वारा – कला रत्न सम्मान, अटल गौरव सम्मान, मानव कल्याण एवं विकास छत्तीसगढ़ द्वारा – अखण्ड भारत सम्मान,रंग दे बसंती सम्मान शिक्षा एवं साहित्य गौरव सम्मान, नोएडा गाजियाबाद से – अंकुर महिला श्रेष्ठ सम्मान, विश्व हिन्दी रचनाकार मंच द्वारा बिलासपुर में महादेवी वर्मा सम्मान आदि- आदि है।

काव्य पाठ का विवरण – वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के मंच रायपुर में, वक्ता मंच रायपुर में, साहित्य सागर के राष्ट्रीय मंच….झूंझून ( राजस्थान) वृन्दावन,उज्जैन, काशी ( बनारस) , केशकाल, कोण्डागांँव (कोंडानार) महोत्सव, अंतर्राष्ट्रीय महिला मंच विश्व हिन्दी रचनाकाल मंच रायपुर, बिलासपुर, आदि है।

LEAVE A RESPONSE

error: Content is protected !!