इंदौर(सशक्त हस्ताक्षर)। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर मध्यप्रदेश से जयभीम बौद्ध को उनके शोध प्रबंध- पत्रकारिता के विविध रूपों में हिंदी का स्वरूप विषय पर आपने अपना शोध प्रबंध डॉ जयश्री बंसल यू जी सी ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इन्दोर के कुशल शोध निर्देशन में पूर्ण किया।

साथ ही वाह्य परीक्षक प्रो डॉ रामायण प्रसाद टंडन जी प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष हिंदी शासकीय इंदरू केंवट कन्या महाविद्यालय कांकेर छत्तीसगढ़ के द्वारा शोध प्रबन्ध के सूक्ष्म परीक्षण एवं मूल्यांकन उपरांत जयभीम बौद्ध को कला संकाय के अंतर्गत हिंदी में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान करने की अनुशंसा की गई थी।

साथ ही वाह्य परीक्षक ने नवीन विषय और नए कार्य की प्रशंसा करते हुए इस शोध प्रबंध को प्रकाशन योग्य भी बताया गया है और प्रकाशन की भी अनुशंसा की गई है। जिसके फलस्वरूप देवी अहिल्या विश्व विद्यालय इंदौर मध्यप्रदेश के कुलपति ने अनुसंधान कर्ता जयभीम बौद्ध को पीएचडी की उपाधि की गई है। अवॉर्ड मिलने पर मेरे मित्रो सहित माता-पिता ने मेरे इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


















