Newsbeat छतीसगढ़ की खबरें राज्य समाजसेवा

पहले पायदान में रानु गुप्ता को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

(मनोज जायसवाल)
—बालपन से प्रतिभा के साथ सेवाभावी रही है‚कांकेर नगर की रानु गुप्ता
कांकेर(सशक्त हस्ताक्षर)। वर्तमान दौर में समाजसेवा को ध्वेय मानने वाले लोग जब लोगों की आंखो से ओझल होने लगे हैं, तो इसी दौर की युवा पीढी में वे युथ भी है,जो समाजसेवा को अंतःकरण से ध्वेय बना कर लोगों की सेवा के लिए अपने को समर्पित किये जाने अपितु अपने साथ ही नगर का नाम रोशन करने का जज्बा भी हो। कांकेर नगर कला,साहित्य की नगरी रही है,इसी के साथ अब समाजसेवा क्षेत्र में भी अपना नाम स्थापित कर रहा है। कांकेर नगर की महज 19 वर्षीय  रानु गुप्ता भी वो नाम है, जो स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम मॉडल कालेज कांकेर में बीकाम अंतिम वर्ष में अध्ययरन होने के साथ कांकेर वालंटियर्स टीम की सब-कोऑर्डिनेटर के रूप में कार्यरत है। समाजसेवा क्षेेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए एनएसएस राज्य पुरस्कार से हाल में अलंकृत किया गया है। उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें एनएसएस राज्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

चित्र—कांकेर की रानु गुप्ता मंच पर सम्मान ग्रहण करती हुई।

रानु गुप्ता लोगों के बीच रक्तदान जागरूकता अभियान,स्वच्छता मुहिम, सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत कांकेर पुलिस की टीम के साथ जागरूकता में भाग ली। पिछली दफा नगरपालिका चुनाव में पहली बार उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया। इसके साथ मतदाता मित्र बन कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। स्थानीय स्प से आयोजित विभीन्न कैंपों में प्रदेश का नेतृत्व की है।

नगर की बेटी रानू गुप्ता को वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस व यूथ चेंजर मेकर यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड से भारत मंडपम दिल्ली व करनाल हरियाणा में सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मॉरीशस के महामहिम राष्ट्रपति आने वाले थे किंतु अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण से उनका आगमन संभव नहीं हो सका। उनके अलावा पूर्व उद्योग मंत्री हरियाणा शशि पाल मेहता, वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस इंग्लैंड के उपाध्यक्ष संजय पंजवानी जी एवं निफा संस्था के संस्थापक प्रीतपाल सिंह पन्नू एनएसएस नेशनल अवॉर्डी और निफा छत्तीसगढ़ के स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रियंका बिस्सा जिनके हाथों सम्मान पाने का अवसर प्राप्त हुआ।

चित्र—ये है‚ कांकेर की प्रतिभा‚ समाजसेवी रानु गुप्ता।

रानू गुप्ता की इस उपलब्धि के लिए उनके पिता प्रवीण गुप्ता व माता मंजु गुप्ता एवं कॉलेज के प्राचार्य व समाज शिक्षक डॉ विजय साहू सर, डॉक्टर आभा श्रीवास्तव, प्रियंका जायसवाल,प्रियंका गवर्ना, सपना पांडे, उनके मित्र प्रेम श्रीवास, सुशांत पटनायक, अलीशा बानो, अर्चना मानिक, प्रिया मोटवानी ,आकांक्षा जोशी इत्यादि ने शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

error: Content is protected !!