छतीसगढ़ की खबरें पुस्तक संग्रह विमोचन राज्य साहित्य कला जगत की खबरें

छत्तीसगढ़ कलमकार मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-गोष्ठी का आयोजन

साहित्य सुरभि राष्ट्रीय साझा काव्य संग्रह में शामिल 58 कलमकारों को साहित्य सुरभि सम्मान-2025 प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान किये जाएंगे।

बिलासपुर(सशक्त हस्ताक्षर)। जिला मुख्यालय बिलासपुर से 12 कि.मी. दूर मुंगेली मुख्य मार्ग में स्थित कानन पेण्डारी जूलॉजिकल पार्क में राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान प्राप्त तथा राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार प्राप्त समिति- “छत्तीसगढ़ कलमकार मंच” के तत्वावधान में आगामी 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:30 बजे कानन भ्रमण उपरान्त पुस्तक विमोचन, काव्य-गोष्ठी तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

कलमकारों द्वारा सर्व प्रथम कानन पेण्डारी का भ्रमण किया जाएगा। तत्पश्चात कलमकारों का स्वागत एवं भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन के बाद डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति साहित्य वाचस्पति द्वारा सम्पादित एवं रचित अग्रलिखित पाँच पुस्तकों क्रमशः 1. साहित्य सुरभि- राष्ट्रीय साझा काव्य संग्रह, 2. कागज़- काव्य संग्रह, 3. कलम और किताब- समीक्षा संग्रह, 4. मस्तूरी – एक संस्मरण और 5. गुरु घासीदास और सतनाम आन्दोलन के साथ ही श्री चीनू टण्डन ‘सिकन्दर’ द्वारा लिखित कृति मेरे अहसास- काव्य संग्रह का लोकार्पण सम्पन्न होगा।

छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के तत्वावधान में प्रकाशित इक्कीसवीं कृति- साहित्य सुरभि राष्ट्रीय साझा काव्य संग्रह में शामिल 58 कलमकारों को साहित्य सुरभि सम्मान-2025 प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान किये जाएंगे। तत्पश्चात काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने के लिए साहित्यकारों से अपील की गई है।

साहित्य सुरभि राष्ट्रीय साझा काव्य-संग्रह में निम्नलिखित 58 साहित्यकारों की श्रेष्ठ रचनाओं एवं उनके जीवन परिचय का समावेश है :

 

साहित्य सुरभि- राष्ट्रीय साझा काव्य संग्रह में शामिल कुल 58 कलमकारों के नाम इसप्रकार हैं-
01. डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति
02. श्रीमती टी. विजयलक्ष्मी
03. कु. गरिमा पोयाम ‘स्थितप्रज्ञा’
04. श्री मोजय शंकर पटेल
05. श्री ओम प्रकाश पात्रे ‘ओम’
06. डॉ. प्यारेलाल आदिले ‘तनय’
07. श्रीमती सुरजा खाण्डे ‘तनया’
08. श्री चीनू टण्डन ‘सिकन्दर’
09. डॉ. राखी कोर्राम ‘गुड़िया’
10. श्री खिली प्रसाद मधुकर
11. श्री नवीन कुमार कुर्रे
12. श्री सुरजीत क्रान्ति
13. श्री रमेश कुमार टण्डन
14. श्री मनोज कुमार डागा
15. श्रीमती सुचित्रा सामंत सिंह
16. श्री बुंदराम जांगड़े
17. श्री कार्तिक पुराण घृतलहरे
18. डॉ. गुलाबचंद ‘कुसुम’
19. श्री ज्वाला विष्णु कश्यप
20. श्री चतुर सिंह ‘चंचल’
21. श्री सुरेश कुमार चन्द्रा
22. डॉ. चन्द्रभान ‘चन्द्र’
23. श्री मणिशंकर दिवाकर ‘गदगद’
24. श्री देव मानिकपुरी
25. श्री राजेन्द्र कश्यप
26. श्री मोहन सत्ऋषु

27. डॉ. मीरा आर्ची चौहान
28. श्री रमेश कुमार रसियार
29. श्री हजारी लाल कुर्रे
30. श्रीमती अनु भास्कर
31. श्री राजेश कुमार बंजारे
32. श्रीमती सुनीता जांगड़े
33. डॉ. गोवर्धन मार्शल
34. श्रीमती लक्ष्मी डहरिया
35. श्री मनोज जायसवाल
36. डॉ. श्यामा कुर्रे
37. श्री जुगेश बंजारे ‘धीरज’
38. डॉ. तिलक तनौदी ‘स्वच्छंद’
39. श्रीमती उषा पाटले
40. सुश्री श्वेता डहरिया
41. श्री बेद राम जाटवर ‘वेदांज’
42. श्रीमती कल्पना कुर्रे ‘कल्पना’
43. श्री चैतराम टण्डन
44. श्रीमती सरस्वती लहरे
45. श्री गणेश महंत ‘नवलपुरिहा’
46. श्री सुरेश अजगल्ले ‘इन्द्र’
47. श्री योगेन्द्र चतुर्वेदी
48. श्री राजेन्द्र गेंदले
49. श्री नोमी शरण नागवंशी

50. श्री लक्षवीर बांधे ‘लक्ष्य’
51. श्री सेवक राम निषाद
52. श्री मंगत रवीन्द्र
53. श्री अनिल कुमार मौर्य ‘अनल’
54. श्रीमती कौशिल्या खुराना
55. श्री रंजीत कुमार पात्रे
56. श्रीमती के. संध्या नेताम
57. श्री पुरुषोत्तम कुमार आदिले
58. श्री दीनदयाल टण्डन
———————-

error: Content is protected !!