
साहित्यकार परिचय
कु. माधुरी मारकंडे
जन्मतिथि – 05.01.1995,बलियारा(धमतरी)
माता-पिता – श्रीमती दिलेश्वरी, श्री नारायणदास मारकंडे
शिक्षा – एम ए राजनीति विज्ञान, डीसीए
प्रकाशन – एक कविता संविधान नियमित लेखन
सम्मान – 2013 निबंध प्रतियोगिता में कलेक्टर द्वारा
सम्प्रति-
संपर्क- ग्राम बलियारा पोस्ट भोथली जिला-धमतरी (छ.ग.) मो. 9329124373

‘‘जिंदगी कुछ कहती है”
जिंदगी कुछ कहती है
चुपके से पास आकर
हर शब्द
हर भाव में
सुनो तो सही
आसमान में उड़ते पक्षियों के
कलरव को
और धरती पर बहते
नदियों के धाराओं में
बनते सरगम को….
जरा सुनो तो
शीतल भाव की
उस गुफ्तगू को…
और निहारो
अन्तर्मन की
उस छवि पटल से…
क्योंकि जिंदगी
सबसे सब कुछ नहीं कहती
कुछ से ही कुछ कहती है..


















