कविता

‘मौसम एक प्रेमी’ श्रीमती पुष्पलता इंगोले वरिष्ठ साहित्यकार,धमतरी छत्तीसगढ़

साहित्यकार परिचय-श्रीमती पुष्पलता इंगोले

जन्म- 24 दिसम्बर 1948 श्योपुर(स्टेट ग्वालियर) म.प्र.

माता-पिता – स्व. श्री जे.जी.इंगोले, स्व.श्रीमती स्नेहलता महाडीक। पति-श्री ए.आर.इंगोले(सेवानिवृत्त प्रोफेसर)

शिक्षा-एम.ए.(राजनीति)बी.एड.

प्रकाशन- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल हेतु पाठ्यपुस्तक लेखन(9वीं,10वीं) सामाजिक विज्ञान,विभीन्न पत्र-पत्रिकाओं में कहानियां, निबंध एवं कविताओं का प्रकाशन।

सम्मान- प्रांतीय दलित साहित्य समिति,जिला इकाई धमतरी।श्रीसत्य साई समिति एवं महिला मंडल रूद्री धमतरी द्वारा सम्मानित। वृहन्न मराठा समाज नागपुर द्वारा निबंध लेखन में प्रशस्ति पत्र। सदस्य- एनसीईआरटी,छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम।

सम्प्रति- सेवानिवृत्त प्राचार्य,दाजी मराठी उच्चतर माध्यमिक शाला, धमतरी

सम्पर्क- रिसाई पारा,धमतरी, जिला-धमतरी(छत्तीसगढ) माे. 9424212048

 

”मौसम एक प्रेमी” 

हाथ में लेकर वरमाला,होठों पर मनचली मुस्कुराहट
करता है इंतजार,प्रकृति सुन्दरी का मौसम एक प्रेमी

छा जाता है सर्वत्र,पहनकर हरियाली बाना,
आता बारात लेकर फूलों की, मौसम एक शोख प्रेमी

फुहारों की सौगात लेकर,सुलगाता है तन-मन
छा जाता है जीवन पर, मौसम एक हरजाई प्रेमी

कभी आता सुनामी बन,कभी कैटरीना रीटा बन,
जम जाता है हिम सा, मौसम एक हठीला प्रेमी

इन्द्रधनुषी उपहार लेकर,मुस्कुराता मनमोहक कामदेव सा,
गुनगुनाता हर षाख पर, मौसम एक खुषनुमा प्रेमी

कहां से आता है,कहां फिर चला जाता है
भर कर चेहरों पर खुशियां, मौसम एक अनजान प्रेमी

कभी चमकता फसलों के झुंड में, कभी तालाब पोखरों पर,
करता सबको मालामाल, मौसम एक साधक प्रेमी।

LEAVE A RESPONSE

error: Content is protected !!