छत्तीसगढ़ कलमकार मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-गोष्ठी का आयोजन
(मनोज जायसवाल)
—कृति- स्याही के रंग राष्ट्रीय साझा काव्य संग्रह में शामिल 50 कलमकारों को कलमकार राइटर्स अवार्ड-2026 प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान किये जाएंगे।
बिलासपुर(सशक्त हस्ताक्षर)। जिला मुख्यालय बिलासपुर से 12 कि.मी. दूर मुंगेली मुख्य मार्ग में स्थित कानन पेण्डारी जूलॉजिकल पार्क में राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान प्राप्त तथा राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार प्राप्त समिति- “छत्तीसगढ़ कलमकार मंच” के तत्वावधान में आगामी 5 मई 2026 (मंगलवार) को पूर्वाह्न 11:45 बजे कानन भ्रमण उपरान्त पुस्तक विमोचन, काव्य-गोष्ठी तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
कलमकारों द्वारा सर्व प्रथम कानन पेण्डारी का भ्रमण किया जाएगा। तत्पश्चात कलमकारों का स्वागत एवं भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन के बाद डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति साहित्य वाचस्पति द्वारा सम्पादित एवं रचित तीन पुस्तकों क्रमशः 1. स्याही के रंग (राष्ट्रीय साझा संकलन), 2. गुरु घासीदास जी की बानी (सतनाम-ग्रन्थ), और 3. गूंज (अभिव्यक्ति-संग्रह) का लोकार्पण सम्पन्न होगा।
छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के तत्वावधान में प्रकाशित चौबीसवीं कृति- स्याही के रंग राष्ट्रीय साझा काव्य संग्रह में शामिल 50 कलमकारों को कलमकार राइटर्स अवार्ड-2026 प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान किये जाएंगे। तत्पश्चात काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने के लिए साहित्यकारों से अपील की गई है।
स्याही के रंग राष्ट्रीय साझा काव्य-संग्रह में निम्नलिखित 50 साहित्यकारों की श्रेष्ठ रचनाओं एवं उनके जीवन परिचय का समावेश है :
क्र. साहित्यकार का नाम
01. डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति
02. कुमारी गरिमा पोयाम
03. डॉ. प्यारेलाल आदिले ‘तनय’
04. श्री चीनू टण्डन ‘सिकन्दर’
05. श्री मोजय शंकर पटेल
06. श्रीमती लक्ष्मी डहरिया
07. श्रीमती पुष्पा सिंह
08. डॉ. गोवर्धन मार्शल
09. श्री ओमप्रकाश पात्रे ‘ओम’
10. श्री मुकेश भारद्वाज
11. श्रीमती वसुन्धरा कुर्रे
12. श्री दिलीप कुमार खोटे
13. श्रीमती कंचनलता मनहर
14. श्री बेदराम जाटवर ‘वेदांज’
15. श्री बुंदराम जांगड़े
16. श्री सुरजीत क्रान्ति
17. श्री राजेन्द्र गेंदले
18. श्री खिली प्रसाद मधुकर
19. श्री अशोक कुमार बंजारे
20. डॉ. चन्द्रभान ‘चन्द्र’
21. श्रीमती श्वेता मनहर
22. श्री मनोज कुमार डागा
23. श्रीमती अनु भास्कर
24. श्री नोमीशरण नागवंशी
25. श्रीमती किरण कौशिक ‘अंशु’
26. श्री नवीन कुमार कुर्रे
27. श्री मनोज प्रधान
28. डॉ. राखी कोर्राम
29. श्री मोहन सत्ऋषु
30. श्री रामसूरत भारद्वाज
31. श्री देव मानिकपुरी
32. श्री मनोज जायसवाल
33. डॉ. गुलाब चंद ‘कुसुम’
34. श्रीमती सुरजा खाण्डे ‘तनया’
35. श्री मंजूलता मेरसा
36. श्री राजेश कुमार बंजारे
37. डॉ. मीरा आर्ची चौहान
38. श्री राजेन्द्र कश्यप
39. श्री सेवक राम निषाद
40. श्री गणेश महंत ‘नवलपुरिहा’
41. श्रीमती पी. रेखा कौशिक
42. श्री कार्तिक पुराण घृतलहरे
43. श्री सुरेश कुमार चन्द्रा
44. श्रीमती के. संध्या नेताम
45. श्री लक्षवीर बांधे ‘लक्ष्य’
46. श्री हजारी लाल कुर्रे
47. डॉ. श्यामा कुर्रे
48. श्रीमती कौशिल्या खुराना
49. श्री जुगेश बंजारे ‘धीरज’
50. श्री मेघराज सिंह USA


















